English version के लिए कृपया यहाँ जाएँ: About Me
बिज़नेस मेरी ज़िंदगी का हिस्सा तब से रहा है, जब से मुझे याद है।
मैं एक ऐसे परिवार में बड़ा हुआ जहाँ बिज़नेस सिर्फ काम नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका था। बचपन में पिताजी के साथ हमारी रिटेल (retail) की दुकान पर जाने से लेकर आगे चलकर बिज़नेस के हर काम में हाथ बटाने तक, मैंने बिज़नेस को बहुत करीब से चलते देखा — सामान खरीदने और मैन्युफैक्चरिंग (manufacturing या उत्पादन) से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन (distribution या वितरण) और रिटेल सेलिंग (selling या बिक्री) तक। उस समय तो यह सब हमारी एवरीडे (everyday या रोज़मर्रा) की आम ज़िंदगी ही लगती थी। लेकिन आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो समझ आता है कि इसी ने मुझे सिखाया — लंबे समय तक टिकने वाले बिज़नेस (business या व्यापार) रोज़ सही फैसले लेने और उन्हें लगातार पूरे करने से बनते हैं।
मेरे पिताजी ने मुझे सिखाया था कि एक अच्छा बिज़नेस चलाने, बेहतरीन प्रोडक्ट्स (products या उत्पाद) बनाने, या ग्राहकों का ट्रस्ट (trust या विश्वास) जीतने पर किसी एक की मोनोपॉली (monopoly या एकाधिकार) नहीं होता। और नॉलेज (knowledge या ज्ञान) की असली कीमत तब बढ़ती है जब उसे दूसरों के साथ बाँटा जाए। फैमिली बिज़नेस (family business या पारिवारिक धंधे) से अलग अपना एक प्रोफेशनल (professional या पेशेवर) करियर (career या व्यवसाय) चुनने से मेरी यह सोच और गहरी हुई, क्योंकि मुझे दुनिया भर की अलग-अलग इंडस्ट्रीज़ (industries या उद्योगों) और बिज़नेस को करीब से देखने और समझने का मौका मिला।
इन सारे अनुभवों ने मिलकर आज इन्वेस्टिंग (investing या निवेश) को लेकर मेरी समझ और सोच को बनाया है। इन्हीं एक्सपीरियंसिस (experiences या तजुर्बों ) ने मेरे इस विश्वास को और पक्का किया—कि इंसान चाहे जहाँ से भी शुरुआत करे, हर किसी को इन्वेस्टिंग को समझने का पूरा मौका मिलना चाहिए। इसी सोच ने आगे चलकर Let’s discuss investments और अब इन्वेस्टमेंट्स की बातें की नींव रखी।
चाहे आप Let’s discuss investments चुनें या इन्वेस्टमेंट्स की बातें, ये दोनों वेबसाइट्स (websites) साथ मिलकर सीखने का एक खुला न्योता हैं — उस भाषा में जिसमें आप सबसे ज़्यादा कंफर्टेबल (comfortable या आरामदायक) महसूस करते हैं। मेरी बस यही आशा है कि ये साइट्स (sites) पढ़ने वालों को इन्वेस्टिंग से जुड़े इन्फॉर्म्ड डिसिशन्स (informed decisions या सूचित फैसले) लेने में मदद करें। यहाँ का हर आर्टिकल (article या लेख) विचारों को समझने, अपनी राय बाँटने, एक-दूसरे से सीखने और इस बातचीत को आगे बढ़ाने का एक मीडियम (medium या ज़रिया) है।
आपकी इन्वेस्टिंग जर्नी के लिए ढेरों शुभकामनाएँ!
आपका,
संजय
ताज़ा कमेंट्स