English version के लिए कृपया यहाँ जाएँ: T1-19: Annuities
जब लोग रिटायरमेंट (retirement या सेवा-निवृत्ति) की प्लानिंग करते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि रेगुलर इनकम (regular income या नियमित आय) कैसे बनी रहे। एन्युइटी (Annuity) एक ऐसा फाइनैन्शल कॉन्ट्रैक्ट (contract या अनुबंध) है जो किसी इंश्योरेंस कंपनी (insurance company या बीमा कंपनी) के साथ किया जाता है। इसमें आप कंपनी को लंपसम (lump sum या एक साथ पूरा पैसा) या किस्तों में पैसा जमा करते हैं, और बदले में वह कंपनी आपको एक तय समय के लिए या जीवनभर नियमित पैसे देने का वादा करती है।
एन्युइटी कैसे काम करती है?
एन्युइटी मैनली (mainly या मुख्य रूप से) दो फेज़ेस (phases या चरणों) में काम करती है। पहला फेज होता है पैसा जमा करने का जिसे अक्युम्युलेशन फेज (accumulation phase) भी कहा जाता है। इस फेज में आपका पैसा बढ़ता है। दूसरा फेज होता है पेआउट फेज (payout phase या आपको पैसे देने का फेज), जहाँ कंपनी आपको हर महीने, तिमाही या साल में रेगुलर इनकम देना शुरू करती है।
एन्युइटी के मैन टाइप्स (Main Types या मुख्य प्रकार)
पैसे मिलने के समय के आधार पर एन्युइटी मुख्य रूप से दो तरह की होती है:
- इमीडिएट एन्युइटी (Immediate Annuity या तुरंत शुरू होने वाली एन्युइटी): इसमें आप एक साथ पूरा पैसा जमा करते हैं और अगले ही महीने या तय समय से आपको रेगुलर इनकम मिलना शुरू हो जाती है।
- डेफर्ड एन्युइटी (Deferred Annuity या बाद में शुरू होने वाली एन्युइटी): इसमें आप अभी पैसा जमा करते हैं, जो समय के साथ बढ़ता रहता है, और इनकम कुछ सालों बाद या आपकी तय की गई तारीख से शुरू होती है।
एन्युइटी रिटर्न्स (Annuity Returns या मिलने वाली आय) के प्रकार
- फिक्स्ड रिटर्न (Fixed Return या तय आय): इसमें इंश्योरेंस कंपनी आपको पहले से तय किया हुआ एक फिक्स्ड रिटर्न देने की गारंटी देती है। बाज़ार ऊपर जाए या नीचे, आपको हर बार तय की गई इनकम ही मिलती है।
- वेरिएबल रिटर्न (Variable Return या बाज़ार आधारित आय): इसमें आपका पैसा स्टॉक या डेट फंड्स (debt funds या सुरक्षित बॉन्ड्स) में इन्वेस्ट किया जाता है। आपका पेआउट बाज़ार के उतार-चढ़ाव और उन फंड्स के परफ़ॉर्मन्स (performance या प्रदर्शन) के हिसाब से घट या बढ़ सकता है।
समरी (Summary)
एन्युइटी एक ऐसा फाइनेंशियल ऑप्शन (financial option या वित्तीय विकल्प) है, जो एक तय समय या जीवनभर रेगुलर इनकम पाने में मदद करता है। एन्युइटी को अच्छी तरह समझकर आप यह तय कर सकते हैं कि यह आपके काम आ सकती है या नहीं।
आपके विचार
इस विषय के बारे में आपके अनुभव, सोच या सवाल से हम सभी को सीखने में मदद मिलेगी। अपनी बातें नीचे कमेंट्स में लिखकर ज़रूर बताएं!