T1-06: MF या ETF – लोग इन्हें क्यों खरीदते हैं?

पिछले लेखों में हमने समझा कि म्यूचुअल फंड (Mutual Fund या MF) और ईटीएफ (Exchange Traded Fund या ETF) क्या होते हैं और कैसे काम करते हैं।

अब एक सीधा सवाल आता है: जब दोनों ही साधन पैसे को अलग-अलग निवेशों में लगाते हैं, तो लोग किसे चुनते हैं?

इस सवाल का जवाब नीचे दी गई तुलना में छिपा है। आइए, दोनों साधनों को साथ-साथ समझते हैं।

म्यूचुअल फंड (MF) और ईटीएफ (ETF) – एक नज़र में:

विषयम्यूचुअल फंड (MF)ईटीएफ (ETF)
मुख्य संरचनाइसमें कई निवेशकों (Investors) का पैसा एक साथ इकट्ठा करके अलग-अलग कंपनियों और बाज़ार (Market) में लगाया जाता है।इसमें भी कई निवेशकों (Investors) का पैसा इकट्ठा करके सीधे किसी तय लिस्ट यानी इंडेक्स (Index) की कंपनियों में लगाया जाता है।
रेगुलेशन (Regulation)छोटे निवेशकों (Retail Investors) के हितों की सुरक्षा के लिए दोनों ही साधनों को SEBI (सेबी) द्वारा सख्ती से रेगुलेट (Regulate या नियंत्रित) किया जाता है।
कैसे खरीदा जाता है?इसे आप सीधे फंड कंपनी (AMC), बैंक, या किसी भी निवेश ऐप (App) के ज़रिए खरीद सकते हैं।इसे आप केवल स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) पर जाकर शेयरों की तरह ही खरीद सकते हैं।
कीमत कैसे तय होती है?दिन के अंत में तय होने वाले एक ही दाम यानी एनएवी (NAV – Net Asset Value) के आधार पर।मार्केट खुलने के दौरान (9:15 से 3:30 बजे तक) उस इंडेक्स (Index) की कंपनियों के उतार-चढ़ाव और मांग-सप्लाई के आधार पर इसका दाम हर सेकंड बदलता रहता है।
कम से कम कितना निवेश?कई योजनाओं में ₹100 प्रति माह या उससे अधिक से SIP शुरू की जा सकती है।एक ETF यूनिट की जितनी बाजार कीमत हो।
डीमैट (Demat) और ट्रेडिंग (Trading) अकाउंट (Account)इसके लिए कोई ट्रेडिंग या डीमैट अकाउंट (Demat Account) खोलना ज़रूरी नहीं है। आप सीधे फंड कंपनी (AMC) की वेबसाइट या ऐप से डायरेक्ट प्लान (Direct Plan) चुनकर बिना किसी बिचौलिए या कमीशन के निवेश कर सकते हैं।इसके लिए ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट (Demat Account) होना 100% ज़रूरी है क्योंकि इसके बिना एक्सचेंज (Exchange) से शेयर की तरह यूनिट खरीदना या बेचना संभव नहीं है।
SIP एसआईपी (SIP / Systematic Investment Plan)आपके बैंक अकाउंट से हर महीने मात्र ₹100 या ₹500 जैसी छोटी राशि भी एक तय तारीख को अपने आप कटकर (Auto-Debit) निवेश होने की सुविधा आसानी से मिल जाती है। इसमें ऑटोमैटिक निवेश (SIP) करने के लिए आपको हर महीने कम से कम एक यूनिट (Unit) उस समय के मार्केट के ताज़ा भाव (Market Price) पर खरीदना होता है।
फीस (Fees या Expense Ratio इक्स्पेन्स रैशीओ)फंड मैनेजर (Fund Manager) खुद सोच-समझकर बेहतर रिटर्न (Return) देने की कोशिश करते हैं इसलिए इसकी फीस अक्सर थोड़ी अधिक होती है।यह बिना अलग से दिमाग लगाए सीधे तय इंडेक्स (Index) को फॉलो (Follow) करता है जिससे इसकी फीस बहुत कम होती है।
खरीद या बिक्री का निपटारा (Settlement)शनि, रवि और छुट्टी के दिनों को छोड़कर 1 से 3 दिन में।शनि, रवि और छुट्टी के दिनों को छोड़कर अगले ही दिन।

सारांश (Summary)

म्यूचुअल फंड (MF) और ईटीएफ (ETF) की कार्यप्रणाली में यह मुख्य अंतर है:

  • MF: इसमें निवेश या बिकवाली दिन के अंत में तय होने वाले एक ही दाम, यानी एनएवी (NAV), पर होता है जहाँ रोज़ के बदलते भावों को लगातार देखने की आवश्यकता नहीं होती।

  • ETF: इसमें निवेश या बिकवाली मार्केट खुलने के दौरान हर सेकंड बदलते दामों पर होता है, जहाँ निवेशक को अपनी पसंद के अनुसार सटीक समय और कीमत पर सौदा करने का विकल्प मिलता है।
    खास बात: आज कई ब्रोकर (Brokers) ईटीएफ में भी ऑटोमैटिक निवेश (SIP) की सुविधा देने लगे हैं। आप अपनी ज़रूरत, परिस्थिति और पसंद के अनुसार इन दोनों MF या ETF में से किसी एक या दोनों से शुरुआत कर सकते हैं।

आपके विचार

इस पोस्ट के बारे में अपने विचार नीचे कमेंट्स में जरूर लिखें। आपके सवाल, सुझाव और अनुभव हमें आने वाले लेखों को और बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Author: Sanjay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *