English version के लिए कृपया यहाँ जाएँ: The Power of Compounding
हमने कई बार सुना है कि इम्पॉर्टेंट यह नहीं है कि आप कितना कमाते हैं, बल्कि आप कितना बचाते हैं और उसे इन्वेस्ट करके आगे बढ़ाते हैं। शेयर मार्केट में पैसा बनाने की और वेल्थ (wealth या संपत्ति या जमा पूंजी) जोड़ने की एक बड़ी और जादुई ताकत है — कंपाउंडिंग (Compounding)। यह आपकी छोटी सी बचत को समय के साथ एक बड़े अमाउन्ट (amount या रकम) में बदलने का काम करती है।
बीज से मीठे आम का पेड़
कंपाउंडिंग को समझने के लिए एक छोटे से बीज का उदाहरण लेते हैं। आज जब आप जमीन में आम का एक छोटा सा बीज बोते हैं, तो पहले साल वह एक कमजोर पौधा होता है जिसकी जड़ें अभी गहरी नहीं जम पाई हैं। लेकिन अगर आप उस पौधे को देखभाल और समय दें, तो 4-5 सालों में वह पहली बार मीठे फल देना शुरू करता है।
20-30 साल बाद वही छोटा सा बीज एक विशाल आम का पेड़ बन जाता है, जिसकी घनी छांव में आपका पूरा परिवार बैठता है और उसके मीठे फल खाता है। आपकी थोड़ी सी बचत (जैसे ₹1,000) भी उसी बीज जैसी ही होती है।
कमिटमेंट, टाइम, और पेशेंस
कंपाउंडिंग की ताकत का फायदा लेने के लिए आपको कोई बड़ी रकम नहीं चाहिए। बस तीन चीजों की जरूरत होती है:
- कमिटमेंट (Commitment या वायदा): एक छोटी रकम रेगुलरली (regularly या नियमित) बचाने का कमिटमेंट।
- टाइम (Time या समय): अपने पैसे को मार्केट में लंबे टाइम तक ग्रो (grow) करने या बढ़ने देना।
- पेशेंस (Patience या धीरज या धैर्य): बिना किसी हेज़िटेशन (hesitation या संकोच) के अपने पैसे को धीरज से बढ़ने देना।
💡 चार्ली मंगर (Charlie Munger – वॉरेन बफेट या Warren Buffett के पार्टनर) ने एक बहुत ही काम की बात कही थी:
“The first rule of compounding is to never interrupt it unnecessarily.” — यानी कंपाउंडिंग का सबसे पहला रूल (rule या नियम) यह है कि इसे बिना किसी खास वजह के बीच में कभी इंटरप्ट (interrupt या रुकावट) न करें।
अक्सर लोग पैनिक (panic या घबराहट) में आकर या बार-बार ट्रेडिंग करके अपनी कंपाउंडिंग की चेन (chain या श्रृंखला) तोड़ देते हैं।
चाहे इंडेक्स इन्वेस्टिंग हो, अपना इन्वेस्टमेंट्स का पर्सनल पोर्टफोलियो (personal portfolio) बनाना हो, या कोई नई स्किल (skill) सीखना — कंपाउंडिंग हमेशा बैकग्राउंड (background या पृष्ठभूमि) में शांति से अपना काम करती रहती है। अचानक बहुत बड़ा रिस्क लेने के बजाय, छोटे और लगातार मिलने वाले रिटर्न्स लंबे समय में आपको सबसे बेहतरीन रिजल्ट (result या परिणाम) देते हैं।
₹1,200 की ताकत: कंपाउंडिंग का एक छोटा सा इग्ज़ैम्पल (example या उदाहरण)
मान लीजिए आप हर साल सिर्फ टोटल (total या कुल) ₹1,200 (यानी हर महीने सिर्फ ₹100) निफ्टी फिफ्टी (Nifty50) या सेंसेक्स (Sensex) जैसे इंडेक्स फंड में इन्वेस्ट करते हैं।
मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) जैसी ग्लोबल (global या वैश्विक) ऑर्गनाइजेशन (organization या संस्थाओं) का अनुमान है कि हमारी इकोनॉमी अगले दशक में $10 ट्रिलियन (यानी ₹960 लाख करोड़ से भी ज्यादा) की तरफ बढ़ रही है। (CeBr Report – India $10 trillion economy by 2035)
अगर मार्केट का ऐतिहासिक 12% सालाना रिटर्न भी बना रहता है, तो देखिए आपके ₹100 महीने (₹1,200 सालाना) की ताकत:
- 10 साल बाद: टोटल इन्वेस्टमेंट ₹12,000 → लगभग ₹23,600 (2 गुना)
- 20 साल बाद: टोटल इन्वेस्टमेंट ₹24,000 → लगभग ₹96,800 (4 गुना)
- 30 साल बाद: टोटल इन्वेस्टमेंट ₹36,000 → ₹3,37,000 से भी ज्यादा (9 गुना से अधिक!)
30 सालों में आपने अपनी जेब से टोटल सिर्फ ₹36,000 इन्वेस्ट किए, लेकिन कंपाउंडिंग ने इसे 9 गुना से बड़ा पेड़ बना दिया! यही ₹1,200 अगर ₹12,000 सालाना (यानी ₹1,000 महीना) हो जाए, तो 30 साल बाद यह ₹33.7 लाख से ज्यादा बन जाता है।
यह सिर्फ काल्पनिक बात नहीं है — जब मैंने फरवरी 2005 में सेंसेक्स इंडेक्स फंड में इन्वेस्ट किया था, तब सेंसेक्स लगभग 6,700 पर था, जो आज 2026 में 77,200 के नजदीक है। यानी पिछले 21 सालों में उस इन्वेस्टमेंट ने मुझे लगभग 12.35% का सालाना रिटर्न (CAGR) दिया है।
आप से एक रीक्वेस्ट (request या विनती)
रकम छोटी हो तो भी ठीक है, बस टाइम और पेशेंस से मार्केट को अपना काम करने दीजिए और उस इनवेस्टमेंट के बीज को छाँव और फल देनेवाला पेड़ बनने दीजिए, जो पेड़ आनेवाले टाइम में आपको और आपके प्रियजनों को खुशहाली देगा!
समरी (Summary)
कंपाउंडिंग आपकी छोटी सी बचत (बीज) को समय के साथ वेल्थ (के पेड़) में बदल देती है, अगर आप उसे कमिटमेंट, टाइम और पेशेंस दे सकते हैं।
आपके विचार
इस विषय के बारे में आपके अनुभव, सोच या सवाल से हम सभी को सीखने में मदद मिलेगी। अपनी बातें नीचे कमेंट्स में लिखकर ज़रूर बताएं!