English version के लिए कृपया यहाँ जाएँ: T1-12: PE Ratio – A few thoughts
पिछली पोस्ट T1-11: स्टॉक्स को समझना – एक शुरुआती कदम में हमने स्टॉक्स को समझने की शुरुआत की थी, जिसमें हमने पीई रेशियो को मेन्शन (mention या उल्लेख) किया था। आइए, आज पीई रेशियो को थोड़ा और समझने की कोशिश करते हैं।
पीई रेशियो को समझने के तरीके
- चुकाई गई कीमत: पीई रेशियो को आप एक कंपनी की इनकम (कमाई) को खरीदने के दाम के हिसाब से देख सकते हैं। जैसे कि अगर किसी कंपनी का पीई रेशियो 20 है, तो आप कह सकते हैं कि आप कंपनी की जो भी इनकम है, उसके 20 गुना पैसे उसके शेयर को खरीदने के लिए देने को तैयार हैं। अगर कंपनी की सालाना हर शेयर पर इनकम ₹10 है, तो आप ₹10 x 20 = ₹200 देने के लिए तैयार हैं।
- इनवेस्टमेंट को वापस पाने का समय: पीई को देखने का एक अलग तरीका यह है कि अगर वह कंपनी साल के ₹10 हर शेयर पर कमाती रहे, तो आप 20 साल राह देखने के लिए तैयार हैं अपनी इनवेस्टमेंट को वापस मिलने के लिए, अगर वह सारे ₹10 की इनकम कंपनी आपको हर साल डिविडेंड में रिटर्न करे।
पीई रेशियो इस्तेमाल करते समय ध्यान रखने वाली बातें
इनवेस्टमेंट के लिए जब आप किसी कंपनी के पीई रेशियो को देखते हैं, तो उस कंपनी को समझने के लिए इन तीन बातों को ध्यान में रखें:
- मार्केट इंडेक्स से तुलना: अगर किसी कंपनी का पीई निफ्टी फिफ्टी इंडेक्स (Nifty50 Index) जैसे मार्केट इंडेक्स के पीई से ज्यादा है, तो वह कंपनी शेयर मार्केट के मुकाबले महंगी कही जाती है। ऐसे में एक इन्वेस्टर के हिसाब से आपको फाइंड आउट (find out या जाँचना) चाहिए कि ऐसा क्यों है। क्या इस कंपनी को बहुत बड़े ऑर्डर्स (orders) मिलने वाले हैं, क्या इसकी ग्रोथ (growth) मार्केट से ज्यादा तेज होने वाली है, या मार्केट में लोग इस कंपनी से बहुत ज्यादा एक्स्पेक्टैशन (expectation या आशा) कर रहे हैं?
- सैम (Same या समान) इंडस्ट्री में तुलना: पीई का अच्छा इस्तेमाल एक ही सेक्टर की कंपनियों के कम्पैरिसन (comparison या तुलना) करने में होता है – जैसे Infosys की तुलना उसके कॉम्पिटिटर्स (competitors या प्रतिस्पर्धी) TCS और Wipro से करना, या पूरे निफ्टी आईटी इंडेक्स (Nifty IT Index) से करना। इससे पता चल जाता है कि Infosys (का शेयर) अपने कॉम्पिटिटर्स या अपनी पूरी इंडस्ट्री के मुकाबले सस्ती मिल रही है या महंगी।
- अलग सेक्टर्स (Sectors) के बीच तुलना न करें: अलग-अलग इंडस्ट्री या अलग-अलग सेक्टर की कम्पनियों के पीई (PE) को आपस में मिलाना गलत होगा। जैसे, L&T जो एक इंजीनियरिंग (engineering) कंपनी है, उसके पीई को HUL (एचयूएल यानि हिंदुस्तान यूनिलीवर) के पीई से कम्पेर (compare या तुलना) करना गलत होगा, जो एक कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (consumer products) कंपनी है और साबुन (soap), टूथपेस्ट (toothpaste) और कपड़े धोने के डिटर्जेंट (detergent) बेचती है। इस तरह अलग-अलग इंडस्ट्री की कम्पनियों के पीई कम्पेर करना प्रापर (proper या उचित) नहीं होता और आप गलत डिसिशन (decision या फ़ैसला) ले सकते हैं L&T या HUL के बारे में।
समरी (Summary)
पीई रेशियो आपको एक कंपनी को समझने और दूसरी कम्पनियों और मार्केट के साथ कम्पेर करने में मदद करता है, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आपका कम्पैरिसन (comparison या तुलना) प्रापर हो।
आपके विचार
इस विषय के बारे में आपके अनुभव, सोच या सवाल से हम सभी को सीखने में मदद मिलेगी। अपनी बातें नीचे कमेंट्स में लिखकर ज़रूर बताएं!