English version के लिए कृपया यहाँ जाएँ: T1-15: Liquid and Illiquid Investments
जब भी हम कहीं पैसा इन्वेस्ट करते हैं, तो वो मुख्य रूप से दो तरह के इन्वेस्टमेंट्स में जाता है — लिक्विड (Liquid या तरल) और इलिक्विड (Illiquid या non-liquid या अतरल)। इन दोनों के बीच का सबसे बड़ा अंतर यह है कि ज़रूरत पड़ने पर आप कितनी आसानी, तेज़ी और मार्केट प्राइस (market price या बाज़ार भाव) पर अपने इन्वेस्टमेंट को कैश (cash या नकद) में बदल सकते हैं।
लिक्विड इनवेस्टमेंट
लिक्विड इनवेस्टमेंट उसे कहते हैं जिसे बिना किसी डिफिकल्टी (difficulty या मुश्किल) के आप मार्केट प्राइस पे बेच सकते हैं। म्यूचूअल फंड्स, ईटीएफ या बड़ी कंपनियों के स्टॉक (जैसे TCS, Nestle, HUL, L&T) — ये सभी लिक्विड इनवेस्टमेंट्स गिने जाते हैं।
आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से लिक्विड इनवेस्टमेंट बेचकर कैश पा सकते हैं। जैसे, अगर आपको ₹2 लाख कैश की ज़रूरत है, तो आप तुरंत सिर्फ़ ₹2 लाख की कीमत के इनवेस्टमेंट बेचकर अपने बैंक अकाउंट में पैसे पा सकते हैं।
इसी तरह, फिक्स डिपॉजिट (FD) भी लिक्विड इन्वेस्टमेंट है। अगर आपने अपना पैसा अलग-अलग FDs में रखा है, तो जब भी ज़रूरत हो, आप सिर्फ उतनी ही FD तोड़ सकते हैं जितने पैसे चाहिए, और बाकी FDs पर आपका ब्याज़ चालू रहेगा।
इलिक्विड इनवेस्टमेंट
इलिक्विड इन्वेस्टमेंट वह है जिसे कैश में बदलने में काफी समय, कागज़ी कार्रवाई और भाग-दौड़ लगती है। यहाँ बायर (buyer या खरीदार) ढूँढना आसान नहीं होता, और प्राइस तय करने में समय लगता है।
इन्वेस्टमेंट प्रॉपर्टी (property या मकान, जमीन), सोना (gold), और कई छोटी कंपनियों के शेयर जिनके मार्केट में बायर कम होते हैं — ये सभी इलिक्विड इन्वेस्टमेंट हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन्हें जल्दबाज़ी में बेचने का मतलब है मार्केट प्राइस से कम दाम पर बेचना।
इसके अलावा, प्रॉपर्टी जैसे इलिक्विड इन्वेस्टमेंट को टुकड़ों में नहीं बेचा जा सकता। उदाहरण के लिए, अगर आपको ₹2 लाख की ज़रूरत है, तो आप उस कैश के लिए घर का सिर्फ एक कमरा नहीं बेच सकते।
समरी (Summary)
इसलिए, किसी भी इन्वेस्टमेंट की लिक्विडिटी को समझना ज़रूरी है, ताकि यह पता चल सके कि ज़रूरत पड़ने पर आप उसे कितनी आसानी और तेज़ी से मार्केट प्राइस पर कैश में बदल सकते हैं।
आपके विचार
इस विषय के बारे में आपके अनुभव, सोच या सवाल से हम सभी को सीखने में मदद मिलेगी। अपनी बातें नीचे कमेंट्स में लिखकर ज़रूर बताएं!